गंडामन से छपरा तक गिरफ्तारी की चर्चा

Published at :25 Jul 2013 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
गंडामन से छपरा तक गिरफ्तारी की चर्चा

छपरा (सारण) : गंडामन से लेकर छपरा शहर तक प्रधानाध्यापक मीना देवी की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा का बाजार गरम रहा. कैसे पकड़ी गयीं? कहां से पकड़ी गयीं? पकड़ने में किस पुलिसकर्मी की क्या भूमिका रही? पुलिस ने पकड़ी या एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार किया? इस तरह के अनेक सवाल लोग एक-दूसरे से करते […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : गंडामन से लेकर छपरा शहर तक प्रधानाध्यापक मीना देवी की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा का बाजार गरम रहा. कैसे पकड़ी गयीं? कहां से पकड़ी गयीं? पकड़ने में किस पुलिसकर्मी की क्या भूमिका रही? पुलिस ने पकड़ी या एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार किया? इस तरह के अनेक सवाल लोग एक-दूसरे से करते रहे और इसके जवाब भी लोगों ने अजब-गजब अंदाज में दिया.

गिरफ्तारी की सूचना लोगों ने मोबाइल से भी अपने परिचितों को दी. मीना देवी गिरफ्तारी के साथ ही लोगों में यह उम्मीद जगी है कि 23 छात्रों की मौत कैसे हुई, इसका रहस्योद्घाटन अब हो जायेगा. यह लाख टके का सवाल सबकी जुबान पर था. मीना की गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही मिली, लोगों के चेहरे पर शांति का भाव उत्पन्न होने लगा. लेकिन, अर्जुन राय की अबतक गिरफ्तारी नहीं होना भी चर्चा का हिस्सा बना रहा.

लोगों में यह चर्चा बनी रही कि मीना आज आत्मसमर्पण करनेवाली थीं और इसके लिए वे थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने पकड़ा और आत्मसमर्पण को गिरफ्तारी बता रही है. लोगों ने यह भी चर्चा खूब होती रही कि पुलिस और एसआइटी के दबाव के कारण घबराहट में प्रधानाध्यापक मीना ने आत्मसमर्पण तो कर दिया, लेकिन अर्जुन को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं है.

लोगों में चर्चा है कि मीना देवी के पति अर्जुन राय की गिरफ्तारी से ही पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षमता का वास्तविक आकलन हो सकेगा. मीना देवी की गिरफ्तारी हुई या उन्होंने आत्मसमर्पण किया, इसको लेकर बने रहस्य पर से अबतक पुलिस भी परदा नहीं उठा रही है.

मीना की गिरफ्तारी के बाद से अर्जुन राय की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई भी चर्चा का हिस्सा बना रहा. जब मीना की गिरफ्तारी की खबर गंडामन गांव में पहुंची, उस समय गांव के लोग उसके घर पर पुलिस द्वारा चिपकाये गये इश्तेहार को पढ़ रहे थे. यह खबर पूरे गांव में तुरंत फैल गयी और इश्तेहार पढ़ना छोड़ कर गिरफ्तारी की खबर एक-दूसरे को बताने में जुट गये.

मशरक बाजार पर भी शाम को लोग इसी की चर्चा में लगे रहे. मीना को जब पांच बजे शाम के आसपास नगर थाने में लाया गया तो उसकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी. भीड़ को देख नगर थाने के गेट पर ही लोगों को रोक दिया गया तथा कुछ देर के लिए गेट को बंद कर दिया गया. मीना को नगर थाने में सूमो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा कर लाया गया, मीना के साथ महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह व अन्य पुलिसकर्मी थे.

* मीना देवी की एक झलक देखने के लिए थाने के पास उमड़ी भीड़

* सूमो की पिछली सीट पर बैठा कर लायी गयी थीं प्रधानाध्यापिका

* प्रधानाध्यापिका को सीधे इंस्पेक्टर के कमरे में ले जाया गया, कमरे में बंद कर की गयी पूछताछ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन