अभाविप ने प्रतिरोध मार्च निकाल जताया विरोध

Published at :23 Jul 2013 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने प्रतिरोध मार्च निकाल जताया विरोध

छपरा (नगर) : अभाविप के नेतृत्व में सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा छात्र व परिषद कार्यकर्ताओं ने मशरक की हृदयविदारक घटना के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल कर विरोध जताया. छात्रों का जत्था जिला व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिषद कार्यालय से निकल कर रामजयपाल कॉलेज, थाना चौक, समाहरणालय पथ होते हुए […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : अभाविप के नेतृत्व में सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा छात्र परिषद कार्यकर्ताओं ने मशरक की हृदयविदारक घटना के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल कर विरोध जताया.

छात्रों का जत्था जिला राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिषद कार्यालय से निकल कर रामजयपाल कॉलेज, थाना चौक, समाहरणालय पथ होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंच सभा में बदल गया. सभा को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश समिति सदस्य चरण दास ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की.

नगर मंत्री रंजन यादव ने कहा कि कार्रवाई में शिथिलता से लोगों का आक्रोश कम नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक परिषद कार्यकर्ता अपना आंदोलन जारी रखेंगे. प्रतिरोध मार्च में अवधेश कुमार, अभिषेक शर्मा, रवि पांडेय, वंशीधर कुमार, प्रतीक कुमार, महेश तिवारी, विशाल कुमार रमेश कुमार, राजू राय समेत काफी संख्या में परिषद कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन