प्रधानाध्यापक से मांगी रंगदारी विद्यालय में किया हंगामा

Published at :19 Jul 2013 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक से मांगी रंगदारी विद्यालय में किया हंगामा

छपरा (सारण) : जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, ढोंगहा में असामाजिक तत्वों ने प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के साथ र्दुव्‍यवहार किया और विद्यालय में हंगामा किया. बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत करीब आधा दर्जन लोग विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से प्रति माह दो हजार रुपये रंगदारी की मांग […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, ढोंगहा में असामाजिक तत्वों ने प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के साथ र्दुव्यवहार किया और विद्यालय में हंगामा किया.

बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत करीब आधा दर्जन लोग विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से प्रति माह दो हजार रुपये रंगदारी की मांग की. रंगदारी देने से प्रधानाध्यापक ने इनकार किया, तो वे हंगामा करने लगे और तोड़फोड़ करने लगे.

इसका विरोध करने पर वे मारपीट करने पर उतारू हो गये. प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें श्यामचक बजहिया गांव के दिलीप राय और अमरजीत आदि को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन