मृतकों की संख्या 22, बंद रहा सारण

छपरा : सारण जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में मीड डे मिल खाने के बाद भोजन विषाक्तता के कारण 22 छात्र–छात्राओं की मौत के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा बुलाये गये बंदी के दौरान सारण जिले में बंद समर्थकों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क व रेल यातायात को बाधित किया. […]
छपरा : सारण जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में मीड डे मिल खाने के बाद भोजन विषाक्तता के कारण 22 छात्र–छात्राओं की मौत के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा बुलाये गये बंदी के दौरान सारण जिले में बंद समर्थकों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क व रेल यातायात को बाधित किया.
पुलिस अधीक्षक सुजित कुमार ने बताया कि बंद समर्थकों ने मशरख प्रखंड में तीन पुलिस वाहनों और एक अंचल अधिकारी के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.
मधुबनी में 50 बच्चे बीमार
मीड डे मील खाने के बाद बुधवार को मधुबनी में 50 बच्चे बीमार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










