अधेड़ की चाकू से गोद कर हत्या

Published at :17 Jul 2013 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ की चाकू से गोद कर हत्या

दरियापुर : अवतार नगर थाना क्षेत्र के मधुकॉन प्लांट के समीप 55 वर्षीय अधेड़ लाल बहादुर गिरि को चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार दरियापुर थाने के मठचिलावे गांव निवासी लाल बहादुर गिरि, नया गांव बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में मधुकॉन […]

विज्ञापन

दरियापुर : अवतार नगर थाना क्षेत्र के मधुकॉन प्लांट के समीप 55 वर्षीय अधेड़ लाल बहादुर गिरि को चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार दरियापुर थाने के मठचिलावे गांव निवासी लाल बहादुर गिरि, नया गांव बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर लौट रहे थे.

इसी क्रम में मधुकॉन प्लांट के समीप चाकू से गोद कर हत्या कर शव को प्लांट के समीप एक बरसाती नदी में फेंक दिया गया था. ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा नया गांव के थानाध्यक्ष लाल बहादुर द्वारा शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया.

वहीं इस मामले के मुख्य आरोपित नागेश्वर गिरि को ग्रामीणों ने पकड़ कर दरियापुर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में मृतक के भाई बबन गिरि ने नागेश्वर गिरि तथा उनके पुत्र संचित गिरि को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में हत्या का कारण भूमि विवाद बताया गया है.

मृतक के भाई बबन गिरि को सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने 2500 रुपये सहायता के रूप में दिया. वहीं, स्थानीय मुखिया अनिता देवी, कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 1500 रुपये दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन