रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा

छपरा (नगर) : पीजी फस्र्ट सेमेस्टर के रिजल्ट प्रकाशन में हो रही देरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का छात्र विंग भी सक्रिय हो गया है. शनिवार को जेपीएम कॉलेज परिसर से आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर विवि प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. आक्रोशित छात्र […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : पीजी फस्र्ट सेमेस्टर के रिजल्ट प्रकाशन में हो रही देरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का छात्र विंग भी सक्रिय हो गया है. शनिवार को जेपीएम कॉलेज परिसर से आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर विवि प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.

आक्रोशित छात्र रिजल्ट का शीघ्र प्रकाशन की मांग कर रहे थे. प्रतिवाद मार्च कॉलेज से निकल कर श्रीनंदन पथ हाते हुए नगर पालिका चौक पहुंचा. इस दौरान नाराज छात्रों ने वहां जेपीविवि कुलपति का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट किया. आक्रोशित छात्रों ने रिजल्ट में देरी के लिए विवि प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेवार बताते हुए कहा कि विवि प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

उधर, सभा की अध्यक्षता करते हुए इशिका ने कहा कि बिना सोचे-समङो आनन-फानन में सेमेस्टर सिस्टम लागू किये जाने से वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है. छात्र नेता पंकज कुमार मिश्र ने कहा कि विवि के छात्र विरोधी इस रवैये का विरोध आम आदमी पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से किया जायेगा.

इस मौके पर प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, गुंजन कुमारी, शीतल, राजलक्ष्मी, सिक्की, नजराना, कुसूम, आर्या, मोना, मुकेश, विजय, सुनील, रविरंजन, हैप्पी, मनीषा, युसूफ अली समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन