विद्युत अधिकारियों ने छह घरों में की छापेमारी

छपरा (कोर्ट) : अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करनेवाले आधा दर्जन व्यक्तियों के घरों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. छापेमारी नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में की गयी तथा इन सबों पर प्राथमिकी एवं जुर्माना भी लगाया गया. इस संबंध में कनीय अभियंता (शहर) मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिन […]
छपरा (कोर्ट) : अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करनेवाले आधा दर्जन व्यक्तियों के घरों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. छापेमारी नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में की गयी तथा इन सबों पर प्राथमिकी एवं जुर्माना भी लगाया गया.
इस संबंध में कनीय अभियंता (शहर) मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों पर प्राथमिकी और जुर्माना लगाया गया है, उनमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड निवासी सत्येंद्र सिंह, जिन पर 8 हजार रुपये, यहीं के निवासी रामदास चतुर्वेदी इन पर 21 हजार, नेवाजी टोला निवासी मंतोष कुमार पर 18112 रुपये तथा दहियावां टोला निवासी मोहन तिवारी पर भी 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इनके अलावा नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा के प्रेम कुमार सिंह और विजय राय के घरों पर भी छापामारी की गयी तथा इन दोनों पर 21-21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने बताया कि इन दोनों ने अपना कंपाउंडिंग जुर्माना जमा कर दिया है.
इस वजह से इन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. छापेमारी में मिथिलेश कुमार के साथ कनीय अभियंता शिव कुमार और आलोक कुमार के अलावा कर्मचारी अजय कुमार, विवेक कुमार और प्रकाश कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










