छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला

तरैया (सारण) : प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया के कई छात्रों ने विद्यालय के मुख्य गेट में गुरुवार तालाबंदी कर हंगामा किया. इंटर में नामांकन से वंचित हो रहे पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने गत दो जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण को 22 छात्र-छात्राओं ने एक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत प्रतिवेदन दिया था. उसमें […]
तरैया (सारण) : प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया के कई छात्रों ने विद्यालय के मुख्य गेट में गुरुवार तालाबंदी कर हंगामा किया.
इंटर में नामांकन से वंचित हो रहे पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने गत दो जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण को 22 छात्र-छात्राओं ने एक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत प्रतिवेदन दिया था. उसमें कहा गया है कि विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा गरमी की छुट्टी में अवैध वसूली के चक्कर में कम अंक प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं का नामांकन अवैध राशि लेकर कर लिया गया है, वहीं अधिक अंक लानेवाले छात्र नामांकन से वंचित हैं.
विद्यालय खुलने पर पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सीट भर जाने की बात कही जा रही है. वहीं, आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है. नामांकन से वंचित छात्रों ने कहा कि आज कुछ छात्रों ने जिला पदाधिकारी से भी इसकी शिकायत की है. वंचित छात्र पूर्व के अवैध नामांकन को रद्द करने की मांग कर रहे है.
मुख्य गेट में ताला बंद कर हंगामा कर रहे छात्रों में सिपाही कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, विनय प्रसाद, वीरेश प्रसाद, रजनीकांत कुमार गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, पप्पू कुमार ठाकुर, गुफरान अहमद, कुंदन कुमार, समेत लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राएं थे.
वहीं, इस संबंध में नये प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम त्रिपाठी से पूछने पर उन्होंने बताया कि गत 30 जून को पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र नाथ सिंह से प्रभार मिला है अभी इंटर का पूर्ण रूप से प्रभार नहीं मिला है. इसलिए इस संबंध में कुछ भी कहना उचित नहीं है. वरीय पदाधिकारियों का जैसा निर्देश आयेगा, उसका पालन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










