आपूर्ति व्यवस्था का सही मूल्यांकन जरूरी

छपरा (सारण) : विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता (प्लानिंग) डीएन तिवारी ने बुधवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता अजय कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और फ्रेंचाइजी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति को जनहित में चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है और इसको बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किये […]
छपरा (सारण) : विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता (प्लानिंग) डीएन तिवारी ने बुधवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता अजय कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और फ्रेंचाइजी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति को जनहित में चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है और इसको बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किये गये हैं.
फ्रेंचाइजी के माध्यम से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गयी है और विपत्र वितरण, विपत्र की वसूली की जा रही है. विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का सही ढंग से मूल्यांकन के बाद ही सुधार संभव है. मुख्य अभियंता (प्लानिंग) ने आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सभी अधिकारियों से सुझाव भी मांगा.
फ्रेंचाइजी द्वारा किये जा रहे कार्यो का भी मूल्यांकन किया जा रहा है. मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को ससमय पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति करने के साथ-साथ समय पर विपत्र उपलब्ध कराने और विद्युत विपत्र की वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने की भी व्यवस्था की जा रही है. उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग करने, आवंटित क्षमता, वर्तमान लोड का मूल्यांकन कराया जा रहा है. टोका फंसा कर विद्युत का उपयोग करने वालों पर नकेल कसा जा रहा है.
सरकारी कार्यालयों तथा सरकारी आवासों में अवैध कनेक्शन रखने वालों पर कार्रवाई शुरू की गयी है. अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने और राजस्व में वृद्धि करने पर जोर दिया जा रहा है. ट्रांसफॉर्मर खराब होने या जलने पर तुरंत मरम्मत कराने और बदलने की भी व्यवस्था की गयी है.
पिछले चार सप्ताह में करीब साढ़े तीन सौ से अधिक जगहों पर जांच व छापेमारी कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया और लगभग 50 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है. करीब दस लाख रुपये की अब तक वसूली की गयी है. इस मौके प कार्यपालक अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता तथा कनीय अभियंताओं ने भाग लिया.
* मुख्य अभियंता ने किया विद्युत फ्रेंचाइजी व्यवस्था का मूल्यांकन
* जनहित में विद्युत आपूर्ति को चुस्त-दुरुस्त करने का दिया निर्देश
* समय पर विपत्रों की वसूली पर दिया बल
* टोका फंसाने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










