छपरा जेल के नये काराधीक्षक बने सैमुअल मित्र

छपरा (सदर) : जेल विभाग ने मंडल कारा, छपरा में जेल अधीक्षक के रूप में सैमुअल दिलीप मित्र की तैनाती की है. श्री मित्र मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में जेलर पद पर थे. प्रोन्नति के बाद इनकी पदस्थापना छपरा में हुई है. वहीं, छपरा कारा के जेलर सुभाष प्रसाद का तबादला बिहारशरीफ कारा में हुआ है. […]
छपरा (सदर) : जेल विभाग ने मंडल कारा, छपरा में जेल अधीक्षक के रूप में सैमुअल दिलीप मित्र की तैनाती की है. श्री मित्र मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में जेलर पद पर थे. प्रोन्नति के बाद इनकी पदस्थापना छपरा में हुई है. वहीं, छपरा कारा के जेलर सुभाष प्रसाद का तबादला बिहारशरीफ कारा में हुआ है.
वहीं, सहायक कारापाल के रूप में बेगूसराय कारा के संतोष कुमार सिंह का तबादला छपरा मंडल कारा के सहायक जेलर के रूप में हुआ है. मालूम हो कि विगत सात वर्षो से छपरा मंडल कारा के काराधीक्षक का पद रिक्त था. फलत: वरीय उपसमाहर्ता को प्रभार देकर ही जेल अधीक्षक का कार्य कराया जा रहा था. इससे विभागीय कार्य बाधित होता था.
हालांकि एक लंबे समय से कारा अधीक्षक का पद खाली होने के बाद भरे जाने तथा अब जेलर के पद पर सुभाष प्रसाद के तबादले के बाद किसी की पदस्थापना नहीं होने को लेकर जेल कर्मियों में चर्चाएं जारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










