शिक्षक को लूट रहा अपराधी गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक को लूट रहा अपराधी गिरफ्तार

छपरा (कोर्ट) : ट्यूशन पढ़ा कर अपने घर लौट रहे एक निजी शिक्षक को अपराधियों ने घेर कर उनसे नकद व मोबाइल लूट लिया. हालांकि उसी वक्त भगवान बाजार थाने की गश्ती पार्टी वहां पहुंच गयी और रकम के साथ एक अपराधी को दबोच लिया. वहीं, अंधेरे का लाभ उठा उसके दो साथी पुलिस को […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : ट्यूशन पढ़ा कर अपने घर लौट रहे एक निजी शिक्षक को अपराधियों ने घेर कर उनसे नकद व मोबाइल लूट लिया. हालांकि उसी वक्त भगवान बाजार थाने की गश्ती पार्टी वहां पहुंच गयी और रकम के साथ एक अपराधी को दबोच लिया. वहीं, अंधेरे का लाभ उठा उसके दो साथी पुलिस को चकमा दे फरार होने में सफल रहे.

घटना गुरुवार की रात्रि लगभग 10.30 बजे भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गोपेश्वर नगर गर्ल्‍स स्कूल के पीछे की है. वहां मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने दौलतगंज में किराये के मकान में रह रहे मढ़ौरा के असोइया निवासी अमित कुमार राय से नकद व मोबाइल लूट ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया अपराधी नगर थाना क्षेत्र के हरिमोहन गली सलेमपुर निवासी स्व गणोश प्रसाद का पुत्र धर्मेद्र कुमार उर्फ नेपाली है. उससे पुलिस ने पूछताछ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.

इस संबंध में निजी शिक्षक ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप में कहा है कि वे गर्ल्‍स स्कूल के रास्ते साइकिल से अपने डेरा जा रहे थे कि उजले रंग की अपाची पर सवार तीन अपराधियों ने उसे रोका और पास में रखे दो हजार व नोकिया का मोबाइल लूट लिया और वे मोटरसाइकिल स्टार्ट कर ही रहे थे कि भगवान बाजार की गश्ती पार्टी पहुंच गयी.

पुलिस को देख पीछे बैठे दो अपराधी तो भाग गये, परंतु बाइक चला रहे धर्मेद्र उर्फ नेपाली नामक अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से लूटी हुई दो हजार की रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन