20 करोड़ 11 लाख के बजट को दी मंजूरी

Updated at : 21 Mar 2018 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
20 करोड़ 11 लाख के बजट को दी मंजूरी

छपरा(सारण) : रिविलगंज नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य पार्षद अमिता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें वर्ष 2018-19 आम बजट एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सशक्त स्थायी समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 20 करोड़, […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : रिविलगंज नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य पार्षद अमिता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें वर्ष 2018-19 आम बजट एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सशक्त स्थायी समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 20 करोड़, 11 लाख, पैंसठ हजार, तीन सौ 10 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. वार्ड पार्षदों की आम बैठक में पेश किया जायेगा तथा पारित करने के बाद सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा.

वहीं, उन्होंने बताया कि नगर पंचायत रिविलगंज अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदाकर्मियों पंप आॅपरेटर, ट्रैक्टर चालक, जेसीबी चालक, जेई एवं लेखापालों की छह माह के सेवा विस्तार भी समिति के सहमति से किया गया. बैठक में सशक्त समिति के अध्यक्ष सह मुख्य पार्षद अमिता यादव, उप मुख्य पार्षद सोनी देवी, खुशबू कुमारी, प्रमोद प्रसाद, दिनेश राय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन