महिलाओं की सामाजिक भागीदारी से ही होगा बिहार का विकास

Updated at : 20 Mar 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की सामाजिक भागीदारी से ही होगा बिहार का विकास

छपरा : जब तक महिलाएं सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर नहीं होंगी एक समर्थ और सशक्त बिहार की परिकल्पना संभव नहीं हो सकती. समाज के विविध क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है, लेकिन घरेलू हिंसा और नारी उत्पीड़न जैसी घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा एक […]

विज्ञापन

छपरा : जब तक महिलाएं सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर नहीं होंगी एक समर्थ और सशक्त बिहार की परिकल्पना संभव नहीं हो सकती. समाज के विविध क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है, लेकिन घरेलू हिंसा और नारी उत्पीड़न जैसी घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है.

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने अपने विचारों से राज्य में नारी सशक्तीकरण को साकार रूप देने की प्रतिबद्धता दिखायी. उन्होंने कहा कि सम्मान की शुरुआत घर से होनी चाहिए तब जाकर सामाजिक व्यवस्थाओं में
महिलाओं की सामाजिक…
महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी. सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि नारी के अंदर व्याप्त गुणों के आधार पर समाज में उन्हें स्थान मिले. महिलाओं के उत्थान के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो.
महिलाओं का उत्थान कैसे हो पर प्रभात खबर की परिचर्चा
बिहार में लड़कियों को शिक्षित बनाने के प्रति अब अभिभावकों का नजरिया बदल चुका है. अब बेटियां पढ़ रही हैं और पुरुष वर्ग के साथ समान रूप से खड़ी हैं. हालांकि अक्सर देखा गया है कि पढ़ाई के क्रम में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है जिसके बाद उन्हें ससुराल में पढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता. यदि समाज वाकई नारियों का उत्थान चाहता है तो शादी के बाद भी महिलाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए. परिचर्चा में शामिल महिला जनप्रतिनिधि, घरेलू व कामकाजी महिलाओं ने समान रूप से महिलाओं को सुविधा दिये जाने और नारी उत्थान के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों को धरातल पर लाकर सार्थक प्रयास करने की बात कही.
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व घरेलू महिलाओं ने दहेज प्रथा को जड़ से मिटाने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कुरीति को मिटाने के लिए मानसिकता में भी बदलाव लाना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन