''भगवान'' को ढूंढ़ने में पुलिस नाकाम, सालों बाद भी खाली हाथ

छपरा(सारण) : जिले में मठ मंदिरों से अष्टधातु की प्रतिमा की चोरी के एक दर्जन मामले वर्षों से लंबित है. इस बीच रविवार की रात को महर्षि गौतम ऋषि मंदिर से अष्टधातु की 30 करोड़ की मूर्ति चोरी मामले में पुलिस को चार दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. एक दशक के अंदर […]
छपरा(सारण) : जिले में मठ मंदिरों से अष्टधातु की प्रतिमा की चोरी के एक दर्जन मामले वर्षों से लंबित है. इस बीच रविवार की रात को महर्षि गौतम ऋषि मंदिर से अष्टधातु की 30 करोड़ की मूर्ति चोरी मामले में पुलिस को चार दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. एक दशक के अंदर हुई चोरी की घटनाओं में सबसे बड़ी घटना महर्षि गौतम ऋषि मंदिर में चोरी की घटना है.
महर्षि गौतम ऋषि मंदिर से चोरी की घटना को छोड़ भी दे तो पिछले दस वर्षों के अंदर जिले में हुई घटनाओं में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. करीब एक दर्जन से अधिक मठ-मंदिरों से अष्टधातु की प्रतिमाओं की चोरी दस वर्षों के अंदर कर ली गयी. इसमें एक-दो मामलों को छोड़कर अधिकांश कांडों की फाइल बिना किसी नतीजे के बंद कर दिये गये हैं. मठ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की भी लचर हालत बनी हुई है. जिले के किसी भी मठ-मंदिरों की सुरक्षा जांच नहीं की जाती है, जबकि इस मामले में राज्य सरकार ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया है. इन मामलों में पुलिस की लापरवाही उजागर हुआ है.
महर्षि गौतम ऋषि मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने बिहार व यूपी के कई अपराधी पुलिस के निशाने पर हैं. दो तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी पुलिस के द्वारा की गयी है और कई अन्य अपराधियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि हिरासत में लिए गये अपराधियों से पुलिस को क्या सुराग मिले हैं, यह पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




