DC vs GT: दिल्ली को मिला 211 रन का लक्ष्य, गिल, सुंदर और बटलर ने लगाई फिफ्टी

शुभमन गिल (बाएं) और साई सुदर्शन (दाएं) की फिफ्टी, Pic- PTI
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला जारी है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 211 रन का टारगेट दिया है. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली. वहीं बटलर और सुंदर ने भी फिफ्टी लगाई.
Highlights
DC vs GT: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट निकाले. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन बनाए.
DC vs GT: दिल्ली को मिला 211 रन का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर ने शानदार साझेदारी की, उन्होंने 60 रन जोड़े. बटलर ने 27 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन बनाए. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी 32 गेंद में 55 रन की पारी खेली.
कप्तान शुभमन गिल ने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली. उन्होंने 45 गेंद का सामना किया जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले. वहीं दिल्ली की गेंदबाजी की बात करें तो मुकेश कुमार को इस मैच में दो विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवर में 55 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को भी एक-एक सफलता मिली.
DC vs GT: प्लेइंग इलेवन में बदलाव
दोनों टीमों ने पिच और मौसम के हिसाब से अपनी तैयारी की है. दिल्ली कैपिटल्स अपनी उसी पुरानी टीम के साथ मैदान पर उतर रही है जिसने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस में सिर्फ एक अहम बदलाव हुआ है. कुमार कुशाग्र आज का मैच नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सीधे कप्तान शुभमन गिल ने टीम में वापसी की है.
DC vs GT: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति
अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम ने पिछले दो मैचों में लक्ष्य का अच्छा पीछा किया है. आज की पिच एकदम नई है और बारिश के कारण इसमें थोड़ी नमी हो सकती है. इसलिए दिल्ली का प्लान पहले गेंदबाजी करके हालात का फायदा उठाना है. अक्षर के अनुसार वह सही मैच-अप देखकर गुजरात के बल्लेबाजों को कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं. दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
DC vs GT: शुभमन गिल की फिटनेस
अपनी चोट पर अपडेट देते हुए शुभमन गिल ने कहा कि उनकी गर्दन अब काफी बेहतर है. उन्हें कुछ ऐसा ही दर्द साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भी हुआ था. गिल ने यह भी साफ किया कि टॉस हारने से उन्हें कोई निराशा नहीं है क्योंकि वह वैसे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे.
DC vs GT: गुजरात टाइटंस का गेम प्लान
गिल के मुताबिक आज मौसम को देखते हुए दूसरी पारी में ओस (Dew) आने की उम्मीद नहीं है. उनका पूरा ध्यान हालात को समझने और साई सुदर्शन के साथ एक अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप बनाने पर है. टीम पिछले मैच में एक छोटे अंतर से हार गई थी, इसलिए आज वह अपनी बैटिंग को बेहतर करके बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें-
CSK को मिली राहत, इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी वापसी, किया खुद खुलासा
KKR के लिए खुशखबरी, अगले मैच में गेंदबाजी करेगा 25 करोड़ का खिलाड़ी
DC vs GT: दिल्ली और गुजरात में कौन है बॉस? देखें हेड टू हेड आंकड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




