घर पर बनाना है बेकरी जैसा परफेक्ट और फ्लफी केक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है पूरा टेस्ट

केक बनाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए Ai image
Cooking Tips: अगर आपका घर पर बना केक हर बार सॉफ्ट बनने की बजाय टाइट और ड्राई हो जाता है, तो इसके पीछे आपकी कुछ छोटी लेकिन अहम गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं. इस आर्टिकल में जानिए वो आसान टिप्स जो आपके केक को बना देंगे परफेक्ट, सॉफ्ट और बिल्कुल बेकरी जैसा.
Cooking Tips: जब घर पर केक बन रहा होता है, तो यह देखने में काफी आसान लग सकता है. लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके पास सारे जरूरी इंग्रीडिएंट्स मौजूद होने के बाद भी ये सॉफ्ट और स्पॉन्जी नहीं बनता. कई बार यह टाइट और ड्राई बन जाता है. जब ऐसा होता है तो केक खाने का मजा पूरी तरह से खराब हो जाता है. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही हो रहा है और आपको इसके पीछे का कारण समझ में नहीं आ रहा है, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपका केक हर बार टाइट और ड्राई बन जाता है. अगर आप घर पर परफेक्ट और कैफे स्टाइल केक बनाना चाहते हैं, तो आपको इन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए.
इंग्रीडिएंट्स की क्वांटिटी सही नहीं रखना
जब आप केक बनाने जा रहे हैं तो इस समय आपके लिए सबसे जरूरी होता है कि आप इंग्रीडिएंट्स को सही मात्रा में लें. अगर आप आटा, चीनी और बेकिंग पाउडर को सही क्वांटिटी में नहीं बल्कि अंदाजा लगाकर लेते हैं, तो केक का टेक्सचर बिगड़ भी सकता है. जब केक में आटा ज्यादा होता है तो वह टाइट हो जाता है, जबकि चीनी ज्यादा होने की वजह से केक में मॉइस्चर खत्म हो जाता है.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें
बैटर को ज्यादा फेंटना
जब आप केक के बैटर को ज्यादा फेंटते हैं तो उसमें ग्लूटेन भी ज्यादा एक्टिव हो जाता है. ऐसा होने की वजह से भी केक टाइट बन सकता है. आपको बैटर को सिर्फ तबतक मिलाना है जबतक सारी इंग्रीडिएंट्स अच्छी तरह से मिक्स नहीं हो जाती हैं.
ओवन का टेम्परेचर सही न रखना
अगर आप ओवन को काफी ज्यादा गर्म, तो केक बाहर से तो जल्दी पक जाएगा लेकिन अंदर से कच्चा रहने का खतरा रह जाता है. वहीं, जब टेम्परेचर कम होता है तो केक सूखा हुआ बनता है, इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि रेसिपी के अनुसार आप ओवन को प्रीहीट करें और सही टेम्परेचर पर ही केक को बेक करें.
ज्यादा देर तक बेक करना
जब आप केक को ज्यादा देर तक बेक होने के लिए छोड़ देते हैं तो उसके अंदर का मॉइस्चर पूरी तरह से खत्म हो जाता है. केक तैयार हुआ है या फिर नहीं, इसके चेक करने के लिए एक टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल ऐ तो वह पूरी तरह से पक चुका है.
यह भी पढ़ें: चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह
लिक्विड इंग्रीडिएंट्स कम डालना
जब आप केक में दूध, तेल और बटर जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो ये मॉइस्चर को बनाये रखने में मदद करती हैं. अगर आपको इनकी क्वांटिटी कम रखेंगे तो हो केक सूखा हुआ और टाइट बन सकता है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप लिक्विड इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल सही क्वांटिटी में करें.
केक को सही तरीके से ठंडा न करना
जब आप केक को ओवन से बाहर निकाल रहे हैं तो उसके तुरंत बाद ही काटने या फिर बाहर खुले में छोड़ने से बचें. अगर आप ऐसा करते हैं तो केक ड्राई बनता है. केक को कुछ देर के लिए पैन में ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे बाहर निकालकर कूलिंग रैक में रख दें. जब आप ऐसा करेंगे तो केक का मॉइस्चर बरकरार रहता है.
यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




