ePaper

अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, दो लाख रुपये व 400 ग्राम सोना की लूट

Updated at : 24 Nov 2017 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, दो लाख रुपये व 400 ग्राम सोना की लूट

छपरा : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक स्वर्ण आभूषण व्यवसायी की हत्या कर दी तथा एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. व्यवसायियों के पास से अपराधियों ने दो लाख रुपये तथा 400 ग्राम सोना लूट कर फरार हो […]

विज्ञापन

छपरा : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक स्वर्ण आभूषण व्यवसायी की हत्या कर दी तथा एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. व्यवसायियों के पास से अपराधियों ने दो लाख रुपये तथा 400 ग्राम सोना लूट कर फरार हो गये. घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे की है. घायल स्वर्ण आभूषण व्यवसायी अवतार सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मृत स्वर्ण आभूषण व्यवसायी सर्वजीत सिंह पंजाब के अमृतसर शहर के रहनेवाले हैं. घटना के बारे में घायल स्वर्ण आभूषण व्यवसायी ने बताया कि दोनों लोग सोना बेच कर तथा रुपये की वसूली कर रिक्शे से स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान बस स्टैंड के पास अज्ञात अपराधियों ने रिक्शा रोक कर गोली मार दी और लूटपाट किया. गोली लगने के बाद दोनों लोगों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आशंका है कि दोनों व्यवसायी जहां से सोना बेच कर तथा रुपये लेकर वापस लौट रहे थे, अपराधी वहीं से पीछे लगे थे. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती घायल व्यवसायियों से घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय तथा सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन