छपरा : अज्ञात अपराधियों ने छिनतई की फिराक में दुकानदार को मारी गोली, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2017 4:01 PM

विज्ञापन

छपरा : सुतिहार गांव निवासी किराना दुकानदार के 35 वर्षीय पुत्र की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी. घटना सोमवार रात की है. जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र सुतिहार गांव निवासी व किराना दुकानदार विश्व नाथ साह के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी. […]

विज्ञापन

छपरा : सुतिहार गांव निवासी किराना दुकानदार के 35 वर्षीय पुत्र की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी. घटना सोमवार रात की है. जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र सुतिहार गांव निवासी व किराना दुकानदार विश्व नाथ साह के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी. जानकारी के अनुसार मुन्‍ना साह जब घर की ओर जा रहे थे तब कुछ बाइक सवारों ने उनसे पैसों की भरी थैली छिनने की कोशिश की. इस क्रम में विरोध करने पर एक अपराधी ने मुन्‍ना साह के सीने में गोली मार दी और सभी भाग खड़े हुए.

जबकि मुन्‍ना के पिता विश्‍वनाथ साह अपने एक कर्मचारी के साथ साइकिन से घर की ओर जा रहे थे. वे जब आगे पहुंचे तो अपने बेटे को जमीन पर पड़ा तड़पते देखा. आनन फानन में मुन्‍ना को स्‍थानीय अस्‍पताल ले जाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. गोली मारने की घटना डेरनी बाजार के पास की है.

बाद में पिता विश्‍वनाथ ने बताया कि बाइक सवारों ने पहले उन्‍हें भी धक्‍का मारकर गिराया था, उसके बाद उनके बेटे से पैसे छिनने के क्रम में उसे गोली मारी. विश्‍वनाथ जब अपने बेटे का शव लेकर घर लौटे तो स्थानीय पुलिस, एस डी पी ओ पंकज कुमार शर्मा तथा एस पी हरकिशोर राय पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूछताछ की. इस संबंध में मृतक के भाई सुरेश कुमार ने अज्ञात अपराधियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन