महिला के पेट से निकला 15 किलो का ट्यूमर

Published at :16 Jul 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के पेट से निकला 15 किलो का ट्यूमर

छपरा (कोर्ट) : शहर के उपहार नर्सिग होम में ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया. महिला तरैया थाना क्षेत्र के भागवतपुर निवासी राम एकबाल गिरि की 60 वर्षीया पत्नी गीता देवी है. महिला के परिजनों के अनुसार गीता के पेट में काफी दिनों से दर्द था और […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : शहर के उपहार नर्सिग होम में ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया. महिला तरैया थाना क्षेत्र के भागवतपुर निवासी राम एकबाल गिरि की 60 वर्षीया पत्नी गीता देवी है.

महिला के परिजनों के अनुसार गीता के पेट में काफी दिनों से दर्द था और उसे भूख भी नहीं लगती थी. इस वजह से उसकी स्थिति मरणासन्न हो गयी थी. परिजनों ने उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक सुधीर कुमार सिंह से करवाया, जहां अल्ट्रासाउंड कराने पर महिला के पेट में ट्यूमर होने की जानकारी मिली. चिकित्सक ने उसे फौरन ऑपरेशन कराने को कहा.

गीता बीपीएल कार्डधारी है. इस वजह से वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत उपचार कराने शहर के उपहार नर्सिग होम में आयी और चिकित्सक राजीव कुमार सिंह से मिली. उन्होंने महिला की जांच करवा कर ऑपरेशन करने के लिए अपने अस्पताल में भरती कर लिया.

डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को गीता का सफल ऑपरेशन डॉ विजया रानी सिंह के नेतृत्व में युवा चिकित्सक डॉ नतासा सिंह ने करते हुए उसके पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला. इस संबंध में डॉ श्रीमती सिंह ने बताया कि यदि समय पर उपचार नहीं होता तो यह जानलेवा था और इनकी जान भी जा सकती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन