प्रेमी को चोर समझ लोगों ने पीटा
Updated at : 30 Jun 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गये दो युवकों में से एक युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने जम कर पिटाई की और बाद में वहां पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया. घटना बुधवार की मध्य रात […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गये दो युवकों में से एक युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने जम कर पिटाई की और बाद में वहां पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया. घटना बुधवार की मध्य रात की है.
इस संबंध में गृह स्वामी ने रात के समय घर में घुस कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो युवक रामपुर गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गये थे. इसी दौरान घरवालों की नींद खुल गयी और एक युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और चोर-चोर का शोर मचा दिया. इस पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और पकड़े गये युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.
जांच में यह बात सामने आयी है कि पकड़ा गया युवक चोरी करने नहीं गया था, बल्कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था. इस दौरान वह अपने एक साथी को भी लेकर गया था. परिजनों के जग जाने के कारण एक युवक फरार हो गया तथा एक पकड़ा गया. इस संबंध में गृह स्वामी ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जमानत पर रिहा कर दिया है और इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस ने पहुंच कर प्रेमी को लिया हिरासत में
प्रेमी का एक सहयोगी फरार
गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




