दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट दुकानदार के साथ मारपीट
Updated at : 28 Jun 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा/परसा. स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने भोला सिंह मार्केट में दिनदहाड़े एक टीवी की दुकान में दस लोग प्रवेश कर दुकानदार को मारपीट कर गल्ले से पांच हजार रुपये समेत एलइडी टीवी, स्टेबलाइजर, बोर्ड समेत हजारों रुपये के सामान लूट कर भाग निकले. मारपीट और लूट से भयभीत दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को […]
विज्ञापन
छपरा/परसा. स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने भोला सिंह मार्केट में दिनदहाड़े एक टीवी की दुकान में दस लोग प्रवेश कर दुकानदार को मारपीट कर गल्ले से पांच हजार रुपये समेत एलइडी टीवी, स्टेबलाइजर, बोर्ड समेत हजारों रुपये के सामान लूट कर भाग निकले. मारपीट और लूट से भयभीत दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया.
घटना की सूचना थाने को दी गयी. मौके पर पुलिस घटना की जानकारी ली. घटना को लेकर थाने के बाहर मारड़ गांव निवासी सुरेश साह का पुत्र चंदन कुमार ने घटना को लेकर थाने में एक आवेदन दिया. आवेदन में बताया गया है कि भोला सिंह मार्केट में आदर्श डिस टीवी दुकान में 10 लोग प्रवेश कर मारपीट कर सामान और पैसा लूट कर भागने का आरोप लगाया है.
घटना की सूचना पर पहुंचे मार्केट मालिक दुर्गेश सिंह ने दुकानदारों से जानकारी ली. दुकानदारों को उचित कार्रवाई कराने के दिये गये आश्वासन पर मार्केट के दुकानदार ने दुकान खोलने पर राजी हुआ और शाम से दुकान खोली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




