सत्यनारायण भगवान के पूजन के लिए स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 11:10 PM

विज्ञापन

रोसड़ा के गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गये 16 वर्षीय किशोर की पानी में डूब जाने से मौत हो गई.

विज्ञापन

रोसड़ा : रोसड़ा के गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गये 16 वर्षीय किशोर की पानी में डूब जाने से मौत हो गई. किशोर शहर के थाना रोड काली बेदी मोहल्ला निवासी रामकिशोर मंडल का इकलौता पुत्र आयुष्मान मंडल (16) था. पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. मौत की खबर सुनकर परिवार वालों में हाहाकार मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी के अनुसार किशोर बारहवीं कक्षा का छात्र था. कभी भी वह नदी स्नान करने नहीं जाता था. संयोगवश उसके घर में सत्यनारायण भगवान का पूजन था. पूजा में उसे ही व्रती के रूप में बैठना था. जिस कारण वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सीढ़ी घाट चला गया. लोग बताते हैं कि स्नान करने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया. तैरने नहीं आने के कारण वह डूब गया. आसपास के लोगों ने जब तक उसे निकाला, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी. आनन-फानन में लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन