Samastipur News:चेकिंग के दौरान पिस्टल के साथ दो शातिर आर्म्स तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:समस्तीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान पिस्टल के साथ दो शातिर आर्म्स तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पिस्टल के साथ दो शातिर आर्म्स तस्कर गिरफ्तार (AI IMAGE)

Samastipur News:समस्तीपुर की विद्यापतिनगर पुलिस ने सुहानीपुर सड़क पर चेकिंग के दौरान पिस्टल के साथ दो शातिर आर्म्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. दियारा क्षेत्र में चल रहे अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले की विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो शातिर युवकों को एक लोडेड पिस्टल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विद्यापतिनगर के थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि यह कामयाबी विद्यापतिनगर स्मारक-सुहानीपुर मुख्य सड़क पर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली है.

दियारा क्षेत्र के बड़े तस्कर चढ़े हत्थे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बेगुसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत समसीपुर दियारा गांव निवासी रामश्लोक यादव के पुत्र गुलशन यादव और इसी गांव के जगदीश यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों युवक लंबे समय से इस इलाके में आर्म्स की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क में संलिप्त थे. पुलिस को इनके मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया गया.

अवैध हथियार निर्माण इकाई का होगा भंडाफोड़

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बछवाड़ा और विद्यापतिनगर से सटे दियारा के इन सुदूर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध आर्म्स और देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है. गिरफ्तार तस्करों को हिरासत में लेकर पुलिस की एक विशेष टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों पर एक बड़ी छापेमारी कर बड़ाभंडाफोड़ किया जा सकता है.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन