Samastipur News:महिला रोजगार योजना से आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं : राजकुमार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 7:02 PM

विज्ञापन

बिसुआ सहित कई गांवों में जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को लेकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

Samastipur News: बिथान : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के मरथुआ पंचायत के मरथुआ, गंगौली, कमलेश्वरीपुर, बिसुआ सहित कई गांवों में जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को लेकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान जदयू के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला रोजगार योजना एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में सार्थक पहल बताया. उन्होंने जीविका समूह की महिलाओं से इस योजना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी की अपील की, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़ सकें. उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार शुरू करने हेतु 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी है, जबकि आगे चलकर लाभार्थियों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी. पूर्व विधायक ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करना ऐतिहासिक निर्णय है. उन्होंने 2005 के बाद बदलता बिहार पुस्तक का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि, उद्योग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, संजीव कुमार कुशवाहा, मुखिया उपेंद्र यादव, नेता जीवछ कुमार राय, हर्षवर्धन यादव, अगम यादव, गरीब मालाकर, ललित कुमार यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन