ट्रैक मेंटेनर की समस्याओं के प्रति यूनियन सजग : मंडल मंत्री
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 17 Apr 2025 10:32 PM
रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन का 10 वां स्थापना दिवस सह कर्मचारी जागरूकता अभियान मनाया गया.
समस्तीपुर . रेलवे स्टेशन परिसर सुगौली में रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन का 10 वां स्थापना दिवस सह कर्मचारी जागरूकता अभियान मनाया गया. अध्यक्षता हरेश कुमार ने की. ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने ट्रैक मेंटेनर की समस्या समाधान पर विस्तृत चर्चा की. जोनल संयुक्त सचिव रत्नेश कुमार वर्मा ने कहा ट्रैक मेंटेनर को जल्द ही जीवनरक्षक यंत्र मिलेगा. ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने बताया ट्रैक मेंटेनर को शोषणमुक्त किया जायेगा. समपार फाटक पर आठ घंटे ड्यूटी व साप्ताहिक दो दिन विश्राम रोस्टर जल्द ही लागू होगा. मंडल सहायक सचिव संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि समपार फाटक पर चापाकल, शौचालय व रौशनी की व्यवस्था होगी. मंडल उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने कहा कि रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन ट्रैक मेंटेनरहित के लिए रिस्क भत्ता, ग्रेड पे सुधार कराया है. इस कार्यक्रम में सत्यनारायण प्रसाद, अभय कुमार, धर्मवीर, अंगद कुमार, वरुण कुमार, रमेश कुमार, मुकेश कुमार पटेल, मधु रंजन कुमार सिंह, पप्पू बैठा, सुनील कुमार, विजय कुमार, विवेक कुमार, रमेश सहनी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










