Condolence meet: शोकसभा में दी गयी दिवंगत व्यवसायी को श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 11:20 PM
Tribute to deceased businessman in condolence meeting
Condolence meet: रोसड़ा : युवा कपड़ा व्यवसायी धीरज भूषण उर्फ मुन्ना के निधन पर लखोटिया परिसर में शोकसभा की गयी. अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया ने की. इसमें स्वं धीरज भूषण के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे सिर्फ व्यवसायी ही नहीं, बल्कि मृदुभाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति के इंसान थे. मौके पर डॉ संजय पंजियार, अजय महतो, बिनोद देव, अरुण कुमार, विजय कुमार, संजीव कुमार प्रधान, प्रवीण कुमार, मानमल गुप्ता, कुमार विकास, अजय कुमार जायसवाल, महेश कुमार महतो, जगदीश प्रसाद बरनवाल, आनंद बजाज, जुगल किशोर, अंजय कुमार पिंटू, प्रवीण कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, गौरव कुमार, कुमार अमित, धीरेन भूषण, डॉ विवेक कुमार, शिव कुमार महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










