Samastipur News:राणा राजीव को पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 05 Jul 2025 7:38 PM

विज्ञापन

प्रखंड के प्लस टू हाई पतसिया के परिसर में शनिवार को जदयू नेता राणा राजीव कुमार सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के प्लस टू हाई पतसिया के परिसर में शनिवार को जदयू नेता राणा राजीव कुमार सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू नेता राणा विष्णु सिंह ने की. संचालन एचएम अखिलेश कुमार वर्णी ने किया.अतिथियों ने स्व. राणा राजीव कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.वक्ताओं ने कहा कि राणा राजीव ने अपने पिता राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए सामाजिक सेवा व क्षेत्रीय विकास में जो पहचान बनाई, अनुकरणीय है.अपनी सरलता, सौम्यता व सहज व्यक्तित्व के लिए राणा राजीव सिंह सदैव याद किए जाते रहेंगे. मौके पर राणा संजीव सिंह,उपेंद्र राय, राजीव राय, राहुल राणा, राणा शुभेश्वर सिंह, राणा राजेश सिंह, राणा ओम प्रकाश सिंह, राणा अंकित सिंह, राणा दीपू सिंह, राम दास, राजीव राय सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन