Samastipur News:नगर निगम प्रशासन को कोस रहे श्रीकृष्णापुरी के लोग

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 7:37 PM

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 स्थित श्रीकृष्णापुरी में सड़क सह नाला निर्माण के कारण फिलहाल आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 स्थित श्रीकृष्णापुरी में सड़क सह नाला निर्माण के कारण फिलहाल आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है. वर्षा होने की वजह से समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है लेकिन नगर निगम प्रशासन को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मौसम व दुर्गा पूजा को लेकर निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात कहकर तमाम शिकायतों पर पर्दा डाला जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सह नाला निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संवेदक को इससे उत्पन्न स्थितियों पर विचार करते हुए निर्माण कार्य को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए. साथ ही जिस तरह से नाला निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई उस गति से निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया. जिसका आमलोग परिणाम भुगत रहे हैं. नाला निर्माण के लिए खुदाई की गई मिट्टी के कारण बचा मिट्टी भी ढह रहा है. लोग पानी में फिसलने के कारण जख्मी हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने संवेदक द्वारा किये जा रहे कार्यों की माॅनिटरिंग नगर निगम के आयुक्त से कराने की मांग की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन