Samastipur News:सांसद ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंवाद

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 03 Nov 2025 6:59 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर की सांसद शांभंवी चौधरी ने सोमवार को रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में जनसंवाद कर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार के लिए वोट मांगा

विज्ञापन

Samastipur News: रोसड़ा : समस्तीपुर की सांसद शांभंवी चौधरी ने सोमवार को रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में जनसंवाद कर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार के लिए वोट मांगा. सांसद ने महुली गांव में मुखिया कंचन कुमारी एवं उनके पति स्वयंवर यादव के आवास पर आयोजित सभा में उपस्थित लोगों से वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व राज्य का विकास संभव है. सांसद ने ठाहर बसढिया, एरौत, मुरादपुर व डाक बंगला चौक में भी व्यापक जनसंपर्क किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिश राज, मनोज झा, निरंजन सिंह, नूनू झा,अखिलेश गुप्ता, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन