समस्तीपुर में 50 लाख से ज्यादा की लूट, बंदूक की नोक पर सोने-चांदी उड़ा ले गए बदमाश
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़
Bihar Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 50 लाख से ज्यादा के सोना-चांदी की लूट से हड़कंप मच गया. नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया.
Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ी वारदात हुई. दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 50 लाख से अधिक के सोना-चांदी लूट लिए गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह वारदात श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के गाहर चौक स्थित प्रियंका ज्वेलरी दुकान में हुई.
आपके शहर में
ग्राहक बनकर घुसे, पिस्टल दिखाकर लूटा
जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. तीनों अपाचे बाइक से आए हुए थे. अंदर पहुंचते ही उन्होंने दुकान संचालक भोला साह को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 300 ग्राम सोने और 20 किलो चांदी लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गए.
पुलिस पहुंची, खोखा बरामद
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.
आगजनी और सड़क जाम
घटना से आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी पथ को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी की गई. करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
डीएसपी ने दिया आश्वासन
जाम की सूचना पर सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि जल्द गिरफ्तारी होगी. आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. तकनीकी शाखा और एसएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है. इलाके में दहशत का माहौल है.
Also Read: पटना NEET छात्रा केस: पूर्व IPS के घर पुलिस की रेड, अमिताभ दास को साथ ले गई पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए