Samastipur : होली मिशन हाई स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 5:16 PM
इससे विद्यालय परिवार में प्रसन्नता देखी जा रही है.
समस्तीपुर . शहर के पटेल मैदान में स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित जिला वार्षिक खेल प्रतियोगिता में होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के वर्ग दसवीं के मास्टर कमल नयन ने चेस में उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं पीयूष प्रधान ने जिले के बारह बच्चों के बीच खेलकर चौथा स्थान प्राप्त करते हुए अगले स्तर के लिए जगह बनायी है. इससे विद्यालय परिवार में प्रसन्नता देखी जा रही है. विद्यालय के सभी बच्चों को आदरणीय प्रधानाचार्य श्री अमृत रंजन जी ने उनके उत्साहवर्धक प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा स्पोर्ट्स मेंटर श्री राहुल के मार्गदर्शन की सराहना की ।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










