ePaper

Samastipur News:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर करें कड़ी कार्रवाई : डीएम

Updated at : 10 Oct 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर करें कड़ी कार्रवाई : डीएम

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में चुनाव तैयारियों की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में चुनाव तैयारियों की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. डीएम ने पोस्टल बैलेट कलेक्शन पर विशेष जोर दिया. विधानसभा चुनावों के सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से स्थापित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम ने चुनावी प्रक्रिया के हर चरण की पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. जिलाधिकारी ने पोस्टल बैलेट और आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए प्रपत्र 12डी के संग्रहण कार्य की गहन समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए और सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक प्रपत्र प्राप्त किये जायें. यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि कोई भी आवश्यक वोटर अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे.लाइव वेबकास्टिंग एवं आईटी प्रकोष्ठ को सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था को अविलंब सुदृढ़ करने का सख्त निर्देश दिया गया. विधि-व्यवस्था,भेद्यता मानचित्रण तथा सिक्योरिटी प्लान प्रकोष्ठ को विधि-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान रखने और किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण प्रकोष्ठ को सभी प्रकार के चुनावी व्यय का लेखा-जोखा एवं अनुश्रवण पूर्ण तत्परता से करने का निर्देश दिया.मीडिया,सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों या आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित सामग्री का तत्परता से अनुश्रवण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया कि सभी अधिकारी चुनावी प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन