Samastipur : माताओं को समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने का सुझाव

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 5:22 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई.

विज्ञापन

मोरवा . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई. मोरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओं के लिए आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने ऊंचाई, वजन, रक्तचाप सहित कई अन्य जांचें की. डॉ रजनी रत्ना ने महिलाओं को उचित सलाह दी. उनके खानपान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये. डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सभी टीके समय पर लेना आवश्यक है. इसके साथ ही पौष्टिक आहार और उचित शारीरिक श्रम भी पोषण के लिए महत्वपूर्ण हैं. महिलाओं को लगातार अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने और नियमित रूप से डॉक्टर से मिलने की सलाह दी गई. चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य जानकारियां भी दी. उन्होंने जोर दिया कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर ही एक स्वस्थ बच्चे का जन्म संभव है. गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने और डॉक्टर की हर सलाह का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. ताकि किसी भी संभावित स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ी से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन