Samastipur News: छात्र-छात्राओं को दी जायेगी संविधान से संबंधित जानकारी

Edited by PREM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत में 26 नवंबर को मनाये जाने वाले संविधान दिवस की जड़ें हमारे देश के कानूनी इतिहास में काफी गहरी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : भारत में 26 नवंबर को मनाये जाने वाले संविधान दिवस की जड़ें हमारे देश के कानूनी इतिहास में काफी गहरी है. हम सभी जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. लेकिन, यह समझना जरूरी है कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने कई चर्चा और संशोधनों के बाद संविधान को अंतिम रूप दिया था. संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर 25 नवंबर तक लनामिविवि के सभी कॉलेजों में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसमें संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान की महिमा का उत्सव पर आधारित कार्यक्रम शामिल हैं. राजभवन के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू ने राज्य के सभी कुलपतियों को पत्र दिया है. महिला कॉलेज के सहायक प्राध्यापक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संविधान दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी संविधान को याद करने का दिन है. इस दस्तावेज को बनाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान लोगों का बहुत बड़ा योगदान था. उन्होंने ही हमारे देश के पहले कानून मंत्री के रूप में काम किया था. संविधान हमें बताता है कि हमारी सरकार कैसे चलेगी, हमारे पास क्या अधिकार हैं और हमें क्या करना चाहिए. यह हमारे देश को एक लोकतांत्रिक देश बनाता है, जहां सभी लोगों को बराबर का अधिकार होता है.

कॉलेजों में होंगे संविधान पर आधारित कार्यक्रम

आजादी के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. जिसके बाद साल 2015 से 26 नवंबर को हर साल भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. श्री गुप्ता ने बताया कि छात्र छात्राओं को संविधान दिवस को और किस रूप में मनाया जाता है, संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है, संविधान को अंगीकृत करने और लागू करने के बीच दो महीने का समय क्यों लगा, संविधान को बनाने में कुल कितना समय लगा, भारत में पहली बार संविधान दिवस किस वर्ष मनाया गया, संविधान में ””धर्मनिरपेक्ष”” और ””समाजवाद”” शब्द किस वर्ष में जोड़े गए, भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की अवधारणा किस देश के संविधान से प्रेरित है आदि, से संबंधित सवालों से अवगत कराते हुए जागरूक किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन