Samastipur News:पंचायत में खेल क्लब का होगा गठन, 12 तक आवेदन
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 06 Sep 2025 7:09 PM
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है.
Samastipur News:समस्तीपुर : राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है. इसके लिए ऑनलाइन निबंधन पोर्टल के माध्यम से जनवरी 2025 में ही पंजीकरण किया गया था. ऑनलाइन निबंधन के जरिए प्रत्येक पंचायत में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए आवेदन किये गये हैं. जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि समस्तीपुर जिला में 346 ग्राम पंचायतों में से अध्यक्ष पद के लिए 344 ग्राम पंचायतों में, सचिव के लिए 130 ग्राम पंचायतों में एवं कोषाध्यक्ष के लिए 52 ग्राम पंचायतों में आवेदन किये गये थे. इसके आधार पर इन पंचायत में चुनाव कर खेल क्लब के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष चयन किये गये हैं. समस्तीपुर के कुल 2 ग्राम पंचायत में अध्यक्ष, 216 ग्राम पंचायतों में सचिव व 295 ग्राम पंचायतों में कोषाध्यक्ष के लिए आवेदन नहीं आये. जिस कारण पुनः 12 सितंबर तक ऑनलाइन निबंधन के लिए पोर्टल लिंक https://club.biharsports.or g/ पर उसी पंचायत के 14-45 वर्ष के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी 12 सितंबर तक निबंधन करा सकते हैं. खेल पदाधिकारी ने बताया कि एक से ज्यादा आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में उक्त पंचायत में चुनाव के माध्यम से चयन किया जायेगा. समस्तीपुर प्रखंड में पुनास, रुपनारायणपुर बेला, सिंघिया खुर्द, मोरदीवा, केवस निजामत आदि सहित विभिन्न प्रखंड के 200 पंचायत में सचिव पद एवं सभी पंचायत में कोषाध्यक्ष पद का चुनाव के लिए ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










