लॉकडाउन से ही बंद है सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस

13123/24 सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस का परिचालन लॉकडाउन के बाद से ही बंद है.
समस्तीपुर . 13123/24 सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस का परिचालन लॉकडाउन के बाद से ही बंद है. वर्षों बीतने के बाद भी जहां अन्य ट्रेन को रिस्टोर किया गया. वहीं सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस का परिचालन अब तक नहीं हो पाया है. इसको लेकर कई बार बैठक में मुद्दा भी उठाया गया है. विगत दिनों संसदीय समिति की बैठक में भी सियालदाह- सीतामढ़ी एक्सप्रेस के ट्रेन के परिचालन की मांग की गई थी. जिस पर मंडल रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को चलाने के लिए फिर से प्रस्ताव भेजने की बात कही है. इधर, कई संगठन ने ट्रेन के रूट बदलने की भी मांग की है. इस दौरान इसका रूट भाया झंझारपुर-फारबिसगंज होते हुए चलाने की डिमांड रखी है. हालांकि यह ट्रेन है फिर से कब तक रिस्टोर हो पायेगी इसकी उम्मीद भी यात्री लगाये बैठे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




