2 साल में बनकर तैयार होगा मुक्तापुर ओवरब्रिज, दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर सफर होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

मुक्तापुर ओवरब्रिज की सांकेतिक फोटो

Bihar Road Project: समस्तीपुर के मुक्तापुर में लंबे समय से जाम की समस्या से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. यहां ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हो गया है. करीब 99 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट आने वाले दो वर्षों में पूरा होगा. इससे यातायात आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Road Project: समस्तीपुर में मुक्तापुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का भूमि पूजन किया गया. यहां पिछले 20-25 साल से यहां जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई थी. दरअसल, दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर यह रेलवे गुमटी काफी अहम है. जब भी फाटक बंद होता था, पूरे इलाके में लंबा जाम लग जाता था और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. अब ओवरब्रिज बनने के बाद इस परेशानी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या बोलीं सांसद

कार्यक्रम में सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट समस्तीपुर के विकास के लिए बहुत जरूरी है. इससे न सिर्फ जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि लोगों का सफर भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी.

जानकारी के मुताबिक, इस ओवरब्रिज की लंबाई करीब 1640 मीटर होगी और इसे बनाने में लगभग 99.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के द्वारा बनाया जाएगा. इसे अगले दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाए. निर्माण के दौरान क्वालिटी का खास ध्यान रखने की बात भी कही गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वादा पूरा किया जायेगा- चौधरी

सांसद ने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे, उन्हें सरकार प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि भोला टाकिज प्रोजेक्ट के बाद यह दूसरा बड़ा कदम है, जिससे साफ है कि समस्तीपुर में अब तेजी से विकास हो रहा है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि उनका इस्तीफा उनका निजी फैसला है, लेकिन बिहार के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और विकास के क्षेत्र में उनके काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन