Samastipur News:दिव्यांग, विधवा व गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरित

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 6:58 PM

विज्ञापन

प्रखंड के मोहिउद्दीननगर उत्तर व दशहारा पंचायत में शनिवार को कांग्रेसी पार्टी की ओर से दर्जनों दिव्यांग, विधवा व गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, सेनेटरी पैड व थैला का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के मोहिउद्दीननगर उत्तर व दशहारा पंचायत में शनिवार को कांग्रेसी पार्टी की ओर से दर्जनों दिव्यांग, विधवा व गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, सेनेटरी पैड व थैला का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निगहबान अहमद खान ने की. कार्यक्रम को संबोधित करती हुई प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष विनीता भगत ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज की गरीब और वंचित महिलाओं को सहयोग पहुंचाना है. पार्टी ने हमेशा महिलाओं की अधिकार के लिए आवाज बुलंद की है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के उपाध्यक्ष प्रवीण भगत व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर आयुष भगत ने कहा कि संगठन सिर्फ राजनीतिक तक सीमित नहीं है बल्कि हर महिला के जीवन में जागरूकता और आत्मनिर्भरता लाना हमारा लक्ष्य है.इस मौके पर अधिवक्ता सिकंदर राय,हबीबुल्लाह अंसारी, शबनम खातून, रोजी खातून, नसीमा बेगम, आशा खातून, दुलारी देवी,पंकज राम,राहुल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन