रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Samastipur Railway Track Body Found: शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Samastipur Railway Track Body Found: हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन अंतर्गत चंदन चौक रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार शाम एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पटोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी

स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे लाइन के नीचे झाड़ियों की तरफ से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने आसपास खोजबीन की. इस दौरान रेल लाइन के किनारे एक युवक का सड़ा-गला शव पड़ा मिला. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

युवक की नहीं हो सकी पहचान

मृतक की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है. युवक जींस और शर्ट पहने हुए था. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस भी आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें:शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब विषयवार तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त शिक्षक

ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक किसी डाउन ट्रेन से बरौनी की ओर यात्रा कर रहा होगा और चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी. शव डाउन रेलवे लाइन के किनारे मिला है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

जांच और पहचान में जुटी पुलिस

पटोरी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब विषयवार तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त शिक्षक

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन