ePaper

Samastipur News:नृत्य प्रतियोगिता में रिद्धिमा रही अव्वल

Updated at : 03 Oct 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:नृत्य प्रतियोगिता में रिद्धिमा रही अव्वल

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बच्चों के नृत्य प्रतियोगिता का समापन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बच्चों के नृत्य प्रतियोगिता का समापन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आरके झा निदेशक प्रसार शिक्षा एवं सर्किल इंस्पेक्टर एवं पूसा थाना प्रभारी रमेश कुमार को फूल एवं शॉल से सचिव एवं अध्यक्ष ने सम्मानित किया. इसके बाद छोटे छोटे बच्चों के माध्यम से संस्कृति कार्यक्रम किया गया. इसमें बच्चों के नृत्य से सभी श्रद्धालु का मन मोह लिया. इस नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धिमा सिंह, आव्या वत्स, ईशान बाबू, द्वितीय स्थान श्रेया कुमारी, प्रिया कुमारी, राधिका कुमारी, तृतीय स्थान नैना मिश्रा एवं राहुल को दिया गया. मौके पर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव शिरीष कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश राय, संयोजक राम सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपसचिव रविंद्र स्वरूप उर्फ लालू, पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह, प्रभात कुमार चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, विनय कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, अमित राज सिंह, मुकेश कुमार, राम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन