Samastipur News:अगले 12 से 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 03 Jun 2025 7:18 PM

विज्ञापन

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 04 से 08 जून 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 04 से 08 जून 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 12-24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. उसके बाद मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि के दौरान अगले दो दिनाें तक औसतन 18 से 25 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. इसके बाद पुरवा हवा चल सकती है.सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेेपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन