Samastipur News:पूसा में पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 29 Sep 2025 7:18 PM
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर पूसा थाने की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला.
Samastipur News: पूसा : शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर पूसा थाने की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. नेतृत्व सीओ पल्लवी और बीडीओ रविश कुमार रवि ने किया. मार्च पूसा थाना परिसर से शुरू होकर बाजार, महमदा, भुस्कौल चौक, हरपुर, गढ़िया, बिरौली चौक होते हुए वापस थाने लौट आया. इस दौरान पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एएसआई सुधांशु कुमार आदि ने पूजा समिति से जुड़े लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. एसएचओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. विशेष निगरानी रखी जा रही है. पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है. आम लोगों को अफवाहों से दूर रहने की जरुरत है. सीओ पल्लवी ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. मौके पर अवर थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी, बादल कुमार, गोरखनाथ सिंह आदि थे. उजियारपुर : दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को सीओ सह बीडीओ आकाश कुमार व थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च बेलारी, मालती, योगी चौक गावपुर, पतैली, महिसारी, नाजिरपुर, बेलामेघ, सातनपुर आदि पंचायतों का भ्रमण किया. मौके पर एसआई राजनाथ राय, एएसआई लक्ष्मण सिंह, पुअनि राहुल कुमार, पीटीसी निरंजन कुमार पंडित, बिहारी कुमार, वसंत कुमार टुड्डू सहित अन्य पुलिसकर्मी थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










