मथुरापुर थाना से कुछ दूरी पर वृद्ध का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 11:53 PM
तत्क्षण इसकी सूचना मथुरापुर थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मथुरापुर पुलिस वहां पहुंच वृद्ध को टटोला, तो उसे मृत पाया.
वारिसनगर : मथुरापुर थाना से सटे बाजार समिति प्रांगण में मंगलवार की दोपहर पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, बाजार समिति प्रांगण स्थित सब्जी मंडी के सुनसान जगह पर लघुशंका करने गये किसी व्यक्ति की नजर अचेतावस्था में जमीन पर पड़े एक वृद्ध पर पड़ी. तत्क्षण इसकी सूचना मथुरापुर थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मथुरापुर पुलिस वहां पहुंच वृद्ध को टटोला, तो उसे मृत पाया. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह से ही कुछ लोगों ने उक्त वृद्ध को इधर -उधर भटकते भी देखा था. लोगों ने उसे भिखारी या विक्षिप्त समझ ध्यान नहीं दिया था. इस संदर्भ में मथुरापुर पुलिस ने बताया कि मृतक धोती व गंजी पहने हुए था. देखने पर संभवतः मानसिक रूप से विक्षिप्त या भिखारी प्रतीत होता है. वैसे लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लाश को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जायेगा. वहीं, पीएसआई सुप्रिया आर्या को मामले की जांच सौंपी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










