Samastipur News:जयंती पर याद किये गये लोक नायक जय प्रकाश

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 7:23 PM

विज्ञापन

लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती जिले भर में मनायी गयी है. जयंती पर लोगों ने उन्हें याद किया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती जिले भर में मनायी गयी है. जयंती पर लोगों ने उन्हें याद किया. इस अवसर पर समाहरणालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जय प्रकाश नारायण के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नज़ारत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग, पंचायती राज पदाधिकारी, तथा अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे. सभी पदाधिकारियों ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उन्हें नमन किया.जिलाधिकारी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उपस्थित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में लोकनायक के आदर्शों और समाजवाद के प्रति उनके अटूट विश्वास को याद किया. मौके पर नजारत के कर्मी सत्येन्द्र प्रसाद सहित कई कर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन