छात्रा की मौत के बाद लोगों ने जमकर किया हंगामा

Updated at : 14 Feb 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद लोगों ने जमकर किया हंगामा

अनियंत्रित ट्रक से साइकिल सवार इंटर की छात्रा की मौत के बाद लोगों ने ट्रक छोड़ कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ कर जम कर पीटा.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर जलालपुर के बड़ी भगवती स्थान के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक से साइकिल सवार इंटर की छात्रा की मौत के बाद लोगों ने ट्रक छोड़ कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ कर जम कर पीटा. लोगों ने घटना के बाद हंगामा करते हुए यातयात ठप कर दिया. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक चालक को सुरक्षित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मृत छात्रा बम्बइया हरलाल के वार्ड 7 निवासी सुधीर रजक की पुत्री रवीना कुमारी बतायी गयी है. मौके पर पहुंचे मृतका के भाई विकास रजक व नितीश रजक ने बताया वह शहर के कोचिंग में इंटर की पढ़ाई के लिए प्रत्येक दिन आती थी. आज नयी साइकिल से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी. वह इकलौती बहन थी. लौटने के दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया. इधर, आक्रोशित लोगों ने दलसिंहसराय- टभका रोड को जामकर हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने. ट्रक में आग लगाने व ट्रक चालक को भीड़ को सौंपने की मांग करने लगे. लोगों के आक्रोश को देखते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचकर बात की. कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सड़क जाम समाप्त कराया. पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन