Samastipur News:गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 7:02 PM
प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक मिलन सह अंक पत्र वितरण समारोह किया गया.
Samastipur News:वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक मिलन सह अंक पत्र वितरण समारोह किया गया. इसमें अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर अपने विचार साझा किये. निदेशक शशि शेखर ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं उनके सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना है. इसमें अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, नियमितता व प्रतिभा-विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई. प्राचार्या सुरुचि शेखर ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत बनाती है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया. वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों, परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की. विद्यालय प्रबंधन को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया. आयोजन की सफलता में प्रभारी स्मृति कौशिक, संयोजक राममूर्ति झा, परीक्षा नियंत्रक सत्यम कुमार झा, दुर्गेश कुमार झा, प्रकाश कुमार झा, प्रबंधक संजीव कुमार झा, धर्मवीर कुमार झा, प्रवीण कुमार मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, महेश्वर राम, मो. जीशान खान, ज्योति मिश्रा, ऋतम्भरा कुमारी, नीलू गुप्ता, मुस्कान, आकांक्षा, अंकुश सिंह, मीना, शांति, चांदनी आदि ने अपनी महती भूमिका निभाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










