भैंस नहलाने गये बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 11:10 PM
थाना क्षेत्र के भीरहा पश्चिम वार्ड नंबर 3 स्थित गोलाघाट पोखर में भैंस को नहलाने गये 65 वर्षीय हरिपुर निवासी स्व. घूरन पासवान के पुत्र पीतांबर पासवान की डूब जाने से मौत हो गई.
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के भीरहा पश्चिम वार्ड नंबर 3 स्थित गोलाघाट पोखर में भैंस को नहलाने गये 65 वर्षीय हरिपुर निवासी स्व. घूरन पासवान के पुत्र पीतांबर पासवान की डूब जाने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सात नवंबर की सुबह मृतक अपनी मवेशी को नहलाने के लिए उक्त पोखर पर गये थे. लोग बताते हैं कि भैंस को वे तालाब में नहला रहे थे. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने एवं रस्सी से उनका शरीर उलझ जाने के कारण वे पानी में डूब गये. आसपास के लोगों ने जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मौत की खबर सुनते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










