समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम स्टेशन पर शराब के साथ पांच युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

Published by : Aniket Kumar Updated At : 29 May 2026 1:26 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: कर्पूरीग्राम स्टेशन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पांच युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया. अलग-अलग बैग और बोरे से 30 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर स्थित कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रेल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्लेटफॉर्म संख्या दो पर जांच अभियान के दौरान पांच युवकों को अलग-अलग बैग और बोरे में शराब लेकर जाते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार युवकों के पास से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्लेटफॉर्म पर जांच के दौरान पकड़े गए युवक

रेल थाना प्रभारी बीरबल कुमार ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम लगातार जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पांच युवक अलग-अलग बैग और बोरे लेकर प्लेटफॉर्म पर घूमते नजर आए. शक होने पर जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई.

अलग-अलग बैग से मिली शराब

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मीठेपुर निवासी सूरज कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं. इसके अलावा कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चान्दोपट्टी निवासी संजीत कुमार, डढ़िया बेलार निवासी कामेश्वर कुमार और ताजपुर मोतीपुर निवासी प्रदुम्न कुमार को भी पकड़ा गया. तलाशी के दौरान सफेद, पीले और नीले रंग के बोरे तथा बैग से कुल 30.130 लीटर शराब बरामद की गई.

शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई

रेल पुलिस ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार सभी युवकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन