Samastipur News:आउटसोर्सिंग एजेंसी काम कर रही है तो संसाधनों के क्रय का औचित्य नहीं, पार्षदाें ने उठाए सवाल

नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई.
Samastipur News:समस्तीपुर: नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई. इसमें निगम क्षेत्र में विकास के लिए प्रस्तावित ऐजेंडों पर बिंदुवार चर्चा की गयी. इसके अलावे पार्षदों ने विकास के लिए अलग से कई नए प्रस्ताव भी रखे. बैठक में विभिन्न एजेंडों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए पार्षदों ने पहले ध्वनि ध्वनि मत से गत बैठक की संपुष्टि की. इसके बाद नगर उप आयुक्त विभूति कुमार ने सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की संपुष्टि का प्रस्ताव रखा. वार्ड 37 के पार्षद शिव शंभू ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि सशक्त स्थायी समिति की बैठक की कार्यवाही पंजी पार्षदों को उपलब्ध नहीं करायी जाती है. इस कारण संशय की स्थिति है. इसके बाद पार्षदों ने ध्वनीमत से बैठक की संपुष्टि का विरोध किया. पिछले दो बैठक की ही संपुष्टि की. पार्षदों ने यह प्रस्ताव रखा कि आगे सामान्य बोर्ड की बैठक से पूर्व सभी पार्षदों को गत बैठक की कार्यवाही पंजी उपलब्ध कराया जाए. इसके बाद सफाई उपकरण जैसे जेसीबी, बॉब कट, लोडर, फागिंग मशीन इत्यादी की खरीद को लेकर प्रस्तावित ऐजेंडे पर चर्चा की गयी. सभी पार्षदाें ने इसका विरोध किया. साथ ही पहले से मौजूद संसाधनों के उपयोग और रखरखाव पर भी सवाल उठाया. कहा कि जब आउटसोर्सिंग ऐजेंसी साफ सफाई का काम कर रही है तो सफाई उपकरण पर अनावश्यक व्यय करने का कोई औचित्य नहीं है. इसकी जगह वार्डाें में जर्जड सड़क, नाला की मरम्मती और आवश्यकता इसके निर्माण पर व्यय करना चाहिए.
– नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक समाहरणालय में शांतिपूर्ण संपन्न, विकास के लिए नए ऐजेंडों पर लगी मुहर
पार्षद शिवशंभू ने हालही में निगम प्रशासन द्वारा साफ सफाई के लिए खरीदे गए संसाधनों की उपलब्ध कराने की मांग की. सभी पार्षदों ने इसका समर्थन किया. कहा कि संसाधनों की खरीदारी को लेकर अगले बैठक में संपुष्टि की जाएगी. नगर आयुक्त ने कहा कि वित्तीय नियमावली के आलोक में ही सफाई के लिए संसाधनों का क्रय किया गया है. पार्षदाें ने खेल मैदान में साफ सफाई के लिए उपकरण और खेल से संबंधित सामानों के क्रय, पिंक टायलेट और मोबाइल टॉयलेट क्रय, वाहनों के मरम्मती के संबंधित वर्क शॉप के निर्माण सहित संसाधनाें के खरीद से संबंधित सभी ऐजेंडों का विरोध किया. वार्डों में पेयजल समस्या को लेकर पार्षदों ने कहा कि पूर्व में पीएचईडी विभाग के द्वारा वार्ड स्तर पर पांच पांच चापाकल अधिष्ठापित किया गया था. इसमें अधिकांश चापाकल खराब हो चुका है. विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराने की मांग की. वार्ड पार्षद दिनेश कुमार ने वार्ड 06 और 17 में जर्जर सड़क और सड़क पर जलभराव की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया. इसके अलावे नगर क्षेत्र में विकास के लिए पार्षदों ने नगर निगम के गुदरी बाजार के जर्जर भवन के निर्माण, निगम के प्रशासनिक भवन के निर्माण, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक वार्डाें में एक एक छोटा पंपसेट, चार उच्च क्षमता वाले मोटर पंप, वार्ड स्तर पर सबमर्सिबल अधिष्ठापन, नगर भवन के सौंदर्यीकरण, संप हाउस के निर्माण, वार्ड स्तर पर वाटर एटीएम, नल जल योजना के नया कनेक्शन देने, प्रचार वाहन का क्रय, शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए लीज पर जमीन लेकर आटो स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव रखा. मौके पर उपमेयर रामबालक पासवान, वार्ड पार्षद रामाश्रय सहनी, शिवशंभू कुमार, कमलेश कुमार कमल, अनिल गुप्ता, रुबी कुमारी, चंदन यादव, फिरदौशी खातुन, दिनेश कुमार समेत 46 पार्षद बैठक में उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




