Samastipur News:प्राइमरी रिपोर्ट के आधार पर ही होगी नेशनल असेसमेंट
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 29 Sep 2025 6:36 PM
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन हेल्थ वैलनेस सेंटर धोबगामा का स्टेट एसेसमेंट सोमवार को डॉ विश्वजीत रामानंद एवं मनीष कुमार ने किया.
Samastipur News:पूसा : नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन हेल्थ वैलनेस सेंटर धोबगामा का स्टेट एसेसमेंट सोमवार को डॉ विश्वजीत रामानंद एवं मनीष कुमार ने किया. इनके माध्यम से किये गये एसेसमेंट के रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार नेशनल एसेसमेंट करेगी. स्वास्थ्य उपकेंद्र धोबगामा के अंतर्गत लाभार्थियों को क्वालिटी सर्विस प्राप्त हो. अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो मूल सुविधा रोगी एवं उनके लाभार्थी को प्राप्त आदि बिंदु पर टीम आकलन करके रिपोर्ट करेगी. स्वागत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने किया. मुखिया राजीव कुमार ने सदस्यों को पाग, चादर व बुके से स्वागत किया. मौके पर सीएचओ शशिरेश कुमार, बेबी कुमारी, रेणु कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रंजीत कुमारी थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










